IRCTC Recruitment Hospitality Monitor 2025 Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने South Central Zone (SCZ) के अंतर्गत Hospitality Monitor पदों के लिए Walk-in Interview आधारित भर्ती की घोषणा की है, चलिए जानते है आवेदन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी
Statutory deductions (PF, Income Tax आदि) लागू होंगे।
Scope of Work for IRCTC Recruitment Hospitality Monitor 2025
Hospitality Monitors को निम्नलिखित कार्य सौंपे जाएंगे
ट्रेनों (Vande Bharat, Mail/Express, Bharat Gaurav आदि) में भोजन सेवा एवं गुणवत्ता की निगरानी।
Base Kitchens और Static Units में भोजन की स्वच्छता की जाँच।
Pantry / Mini-Pantry की सफाई और Pest Control की निगरानी।
यात्रियों की शिकायतों का निवारण एवं Feedback रिपोर्ट तैयार करना।
ऑन-बोर्ड सेवा प्रदाताओं की कार्यप्रणाली की निगरानी।
Hospitality SOP और Hygiene Standards का पालन सुनिश्चित करना।
Staff को Service & Equipment Handling पर प्रशिक्षण देना।
Safety और Hygiene Parameters की दैनिक रिपोर्टिंग।
कार्य में ट्रेन यात्राएं और विभिन्न राज्यों में विज़िट आवश्यक होंगे (All India Movement Possible)।
Place of Posting for IRCTC Recruitment Hospitality Monitor 2025
राज्य / क्षेत्र
संभावित पोस्टिंग स्थान
आंध्र प्रदेश
विजाग, विजयवाड़ा
तेलंगाना
हैदराबाद, सिकंदराबाद
महाराष्ट्र
नागपुर
ओडिशा
भुवनेश्वर
छत्तीसगढ़
रायपुर
आवश्यकता अनुसार उम्मीदवारों को भारत के किसी भी क्षेत्र में तैनात किया जा सकता है।
Selection Process for IRCTC Recruitment Hospitality Monitor 2025
उम्मीदवार Walk-in Interview में भाग लेंगे।
स्थल पर आवेदन फॉर्म और दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा।
इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर Merit List तैयार की जाएगी।
46 चयनित उम्मीदवारों के साथ 46 Reserve Candidates की सूची बनेगी।
चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले Medical Fitness Test से गुजरना होगा।
कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी – चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा।
Documents Required for IRCTC Recruitment Hospitality Monitor 2025
आवेदन फॉर्म (Prescribed Format में)
10वीं, 12वीं, Graduation / PG के प्रमाणपत्र और मार्कशीट
2 वर्ष का अनुभव प्रमाणपत्र
जन्म प्रमाणपत्र / 10वीं की मार्कशीट
जाति / PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
Aadhaar / PAN / Passport (ID Proof)
पासपोर्ट साइज फोटो (2)
Interview Venue and Schedule
दिनांक
स्थान
13 और 14 नवंबर 2025
IRCTC South Central Zone Office, 1st Floor, Oxford Plaza, Sarojini Devi Road, Secunderabad – 500003
इंटरव्यू तिथि बढ़ने पर उम्मीदवारों को स्वयं ठहरने और भोजन की व्यवस्था करनी होगी। सभी अपडेट / संशोधन केवल IRCTC वेबसाइट www.irctc.com पर जारी किए जाएँगे।